Wednesday, May 8, 2024
spot_img

उधमपुर: पटवारियों की काम छोड़ हड़ताल शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही।

उधमपुर: पे ग्रेड के साथ अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे पटवारियों की काम छोड़ हड़ताल शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही। सभी पटवारियों व गिरदावरों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर सरकार से इन्हें तत्काल पूरा करने की अपील की। आल जम्मू कश्मीर पटवार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि आज उनकी काम छोड़ हड़ताल का चौथा दिन है। इससे राजस्व विभाग से संबंधित लोगों के कामकाज बंद होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हड़ताल करना उनकी मजबूरी है क्योंकि सरकार उनकी लंबित मांगों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। एक साल पहले भी जब उन्होंने काम छोड़ हड़ताल की थी तब कमिश्नर सेक्रेटरी राजस्व ने उनसे वादा किया था कि एक महीने के भीतर उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा और इसके एक साल गुजर जाने के बाद भी उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। इसके चलते वे अब फिर से हड़ताल करने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सभी मांगें वास्तविक हैं, वे कोई विशेष चीज की मांग नहीं कर रहे हैं। उन्हें बस वे सारी सुविधाएं चाहिएं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के लोगों के कामों का जल्द निपटारा कर सकें। उन्होंने कहा कि आज हड़ताल का चौथा दिन है, लेकिन सरकार अब भी सिर्फ आश्वासन देकर ही हड़ताल को खत्म करवाने का प्रयास कर रही है, जबकि उन्होंने ठाना है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से कोई ध्यान नहीं देती है तो उनकी यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक चलेगी और वे इसे तब तक खत्म नहीं करेंगे जब सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles