Sunday, May 19, 2024
spot_img

रामनगर: सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रामनगर: सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की ओर से तैयार की गई मैगजीन नई उड़ान का विमोचन सीईओ अरविंद कुमार कौल द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके साथ असिस्टेंट डायरेक्टर प्लानिंग दर्शन कुमार, प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, स्वास्थ्य विभाग के फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार और विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रधानाचार्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। दोपहर 1 बजे दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों, सीनियर सिटीजन क्लब के सदस्यों और छात्रों द्वारा हिस्सा लिया गया। वहीं छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य तरसेम सिंह ने बताया कि 2020 से लेकर आज तक मेरे कार्यालय में जितने भी स्कूल में कार्यक्रम हुए थे। हमारी चाहत थी कि स्कूल की तरफ से कोई मैगजीन निकाली जाए, लेकिन पिछले 1 वर्ष से स्कूल में अपने साथियों संग जितने भी कार्यक्रम हुए, उन उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और आज नई उड़ान मैगजीन निकाली गई। वहीं, सीईओ अरविन कुमार कौल ने सरकारी स्कूल रामनगर द्वारा मैगजीन निकाले जाने पर स्कूल स्टाफ की प्रशंसा की। कहा कि पहली बार पत्रिका का प्रकाशन किया गया है, जिसमें विद्यालय में वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है। जिला उधमपुर के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर द्वारा पहली बार इस पत्रिका का प्रकाशन किया गया है इससे बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है और आसपास के स्कूलों ने भी इसे प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रधानाचार्य तरसेम सिंह को बधाई भी दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles