Sunday, April 28, 2024
spot_img

Google का आज 25वां जन्मदिन एक अनोखे डूडल के साथ मनाया गया

Google 25th Anniversary: इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर गूगल आज दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है. दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स हर दिन इस सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं. आज यानी 27 सितंबर को गूगल अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है. हर साल की तरह जन्मदिन के मौके पर कंपनी अपने डूडल को अपडेट किया है. गूगल के होमपेज पर दिख रहा Google Doodle ऐनिमेटेड है. और टेक कंपनी ने अंग्रेजी अक्षर के दोनों O की जगह 25 लिखा है. यानी आपको आज होमपेज पर Google की जगह G25gle लिखा हुआ दिखेगा. गूगल के इस डूडल पर क्लिक करने के बाद यूजर्स एक दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होते हैं. जहां इस डूडल और गूगल से जुड़ी जानकारी मिलती है. इस ऐनिमेटड गूगल में Google को G25gle में बदलते हुए देखा जा सकता है.

आइए जानते हैं Google से जुड़ी कुछ खास बातें.

  • गूगल की शुरुआत वैसे महज एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी, लेकिन बाद में ये क्या बन गया इसे हम सभी जानते हैं.
  • Google की शुरुआत सितंबर, 1998 में स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट Larry Page और Sergey Brin ने की थी। दोनों ने Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था।
  • गूगल बनने से पहले लैरी और ब्रिन ने इस सर्च इंजन का नाम Backrub रखा था जो बाद में Google बन गया।
  • फिलहाल गूगल के CEO भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं। पिछले महीने (अगस्त 2023) में उन्होंने कंपनी के बर्थडे के मौके पर एक नोट लिखा था।
  • क्या आपको पता है कि गूगल का जन्मदिन पहले अलग-अलग डेट पर मनाया जा चुका है। सबसे पहले 7 सितंबर को गूगल का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता था। इसके बाद कंपनी ने 8 और 26 सितंबर को भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बाद में गूगल ने ऑफिशियली 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने का ऐलान किया।
  • सर्च इंजन के अलावा YouTube, Firebase, Fitbit, Google Nest, Google AI, More जैसे ऐप्स का मालिकाना हक भी गूगल के पास है।
  • गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc. है। इसका हेडक्वार्टर अमेरिका के कैलिफोर्निया में Mountain View में है।

100 से ज्यादा भाषाओं में है उपलब्ध (Google 25th Anniversary)

गूगल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है. इसमें करीब 100 से ज्यादा भाषाओं में सर्च किया जा सकता है. भारत में भी गूगल ने कई भाषाओं को शामिल किया है. और इसके यूजर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

कई बार बदली जा चुकी है गूगल की बर्थ डेट

गूगल का जन्मदिन पहले अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था. सबसे पहले 7 सितंबर को जन्मदिन मनाया गया, फिर 8 और फिर 26 सितंबर को गूगल की सालगिरह मनाई गई. फिर कंपनी ने 27 सितंबर को ऑफीशियली गूगल का जन्मदिन मनाने की घोषणा की क्योंकि गूगल ने इसदिन अपने सर्च इंजन पर पेज सर्च नंबर का नया रिकॉर्ड कायम किया था. यानि 1,2,3,4 आदि जो हमे गूगल पेज के सबसे नीचे देखने को मिलते हैं.

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles