Wednesday, May 15, 2024
spot_img

जम्मू में तपिश से मिलेगी राहत, इन इलाकों में 4-5 जुलाई तक होगी बारिश

जम्मू में कल दिनभर तपिश की मार से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय तीखी धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। तापमान बढ़ने से लोगों को अधिकतर जगहों पर उमस (आर्द्रता) का एहसास होता है। जम्मू में तापमान 36.0 डिग्री तक पहुंच गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस था। कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश की बादगीर देखी गई। उधमपुर में दोपहर को हल्की बारिश हुई। सांबा, रियासी, राजोरी जैसे कई जगहों में भी बारिश की खबरें आई।

आस-पास के इलाके का तापमान

कश्मीर के कई जिलों में तापमान भी ऊपर चला गया है और वहां का पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है, जो जम्मू संभाग के कुछ जिलों के आसपास है। श्रीनगर में दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 से 6 जुलाई तक कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। रवीवार को भी मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा। कश्मीर के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी की जानकारी भी मिली है।

ये भी पढें: जीएमसी इमरजेंसी विभाग से मरीज हुए असंतुष्ट, मरीज बाहरी राज्यों के निजी अस्पतालों का कर रहे रुख

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles