Saturday, April 27, 2024
spot_img

टोक्याे: जापान ने उ़ कोरिया के तीन अधिकारियों पर लगाये प्रतिबंध

टोक्याे: 17 मार्च (वार्ता) जापान की सरकार ने उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में उत्तर कोरिया के तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। जापान के प्रमुख कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ू मातसुनो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मातसुनो ने कहा “ इस तरह की उकसावे की कार्रवाई एक गंभीर और आसन्न खतरा है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।” जापानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, नई प्रतिबंध सूची में युद्ध सामग्री उद्योग विभाग के उप प्रमुख जॉन इल हो, कोरियाई पीपुल्स आर्मी के जनरल पॉलिटिकल ब्यूरो के पूर्व निदेशक किम सु गिल और पूर्व सदस्य यू जिन शामिल हैं जो युद्ध सामग्री उद्योग विभाग के प्रमुख भी रह चुके हैं।
बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधात्मक उपायों में तीन उत्तर कोरियाई लोगों के साथ किसी भी तरह के लेन-देन पर प्रतिबंध और जापान में उनकी सभी संपत्तियों को जब्त करना शामिल है।
जापानी सेना के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग के सुनान जिले से गुरुवार को जापान सागर की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। मिसाइल ने लगभग 70 मिनट तक उड़ान भरी और स्थानीय समय सुबह आठ बजकर 19 मिनट पर जापान के अनन्य आर्थिक क्षेत्र के बाहर होक्काइडो में ओशिमा द्वीप से 125 मील दूर गयी। मिसाइल ने 3,728 मील की ऊंचाई पर लगभग 620 मील की दूरी तय की।
उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में गुरुवार को एक ह्वानसॉन्ग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles