Saturday, May 4, 2024
spot_img

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, ऊंची चोटियों में हिमपात होने के आसार

श्रीनगर: 17 मार्च (वार्ता) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश और ऊंची चोटियों में हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है, जबकि 18-20 मार्च तक ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दौरान हालांकि किसी तरह की भारी हिमपात की चेतावनी जारी नहीं की गयी है। किसानों को बगीचों में छिड़काव स्थगति करने की सलाह दी गयी है। कश्मीर घाटी के अधिकांश स्थानों पर आज बादल छाए रहे। केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात 5.5 डिग्री के मुकाबले 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड का न्यूनतम तापमान पिछली रात के 4.2 डिग्री के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा है। इसके अलावा, पर्यटक स्थल पहलगाम का न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर में चरवाहों की घाटी में यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के लिए कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अऩुसार उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 1.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान पिछली रात 3.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles