Monday, April 29, 2024
spot_img

लिलोंग्वे: मलावी में फ्रेडी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 499 हुई

लिलोंग्वे: 21 मार्च (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी में उष्णकटिबंधीय चक्रवात फ्रेडी से मरने वालों की संख्या 499 हो गई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तंजानिया और जाम्बिया सहित पड़ोसी देशों के सहयोग से मलावी के रक्षा बल, मलावी पुलिस सेवा और ब्रिटेन के द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी हैं। चक्रवात से सोमवार शाम तक 499 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 508,244 लोग इस चक्रवात के कारण विस्थापित हुए हैं। आपदा प्रबंधन मामलों के विभाग के आयुक्त चार्ल्स कालेंबा ने बताया कि विस्थापित लोगों के लिए एक और शिविर लगाया गया है। इसके साथ ही कुल शिविरों संख्या 534 हो गई है।
रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात के कारण 1,332 घायल हुए है, जबकि 427 लोगों के लापता होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि पूर्वी क्षेत्र में तीन और जिलों में चक्रवात फ्रेडी के समाप्त होने के बाद भी भारी बारिश हो रही है। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा द्वारा प्रभावित जिलों में आपदा की स्थिति घोषित करने के बाद, विदेशी मिशन, सरकारें, स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन, कंपनियों और व्यक्तियों द्वारा मानवीय सहायता प्रदान की जा रही हैं।
दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय ने मलावी को तीन लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता की मंजूरी दे दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles