Monday, May 20, 2024
spot_img

IPL:पानीपत के रहने वाले 21 वर्षीय राघव गोयल का IPL में चयन

IPL: शुक्रवार को हुई बोली के दौरान राघव को शाम 6 बजे खरीदा गया है। जिसके बाद से ही घर पर ढोल बजने शुरू हो गए हैं।हरियाणा के पानीपत शहर की गीता कॉलोनी के रहने वाले 21 वर्षीय राघव गोयल का IPL में चयन हुआ है। राघव को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा है। वह पानीपत के इतिहास में IPL में जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बातचीत के दौरान राघव गोयल ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि उनका चयन हो गया है। बचपन से उनका गोल था कि वे IPL खेले। आखिरकार अब वह सपना साकार होता नजर आ रहा है। राघव ने कहा कि IPL में वे अपना ‘द बेस्ट’ देंगे। क्योंकि यहां के बाद उनका अगला सपना इंडिया के लिए खेलना है।

मैं स्पिन बॉलिंग करता हूं। मैं लेफ्ट हैंड बॉलर हूं। मेरा आइडल शेन वॉर्न और राशिद खान हैं। जिनकी बॉलिंग के जादू में हर कोई फंसता है। मुझे यहां तक पहुंचानें में मम्मी-पापा का बहुत सहयोग रहा है। पापा ने खूब भाग-दौड़ की है। मां हमेशा पॉजिटिव बातें कर मुझ में सकारात्मक ऊर्जा भरती है। भइया भी बहुत सपोर्ट करते हैं।राघव ने कहा कि सबसे पहले स्टेट के मैच हुए थे। जिनमें सिलेक्टर आए हुए थे। वहां मेरी गेंदबाजी देखने के बाद सिलेक्टरों ने उन्हें IPL ट्रायल के लिए बुलाया। जहां जहीर खान, राहुल द्रविड़, किरण, रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल जैसे बड़े दिग्गज थे। वहां करीब 3 बार ट्रायल लिया गया। ट्रायल भी काफी अच्छा था। हालांकि ट्रायल काफी टफ था। सब कुछ मेरे फेवर में हुआ, मुझे काफी अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें : कुरेन बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles