Monday, May 13, 2024
spot_img

Asian Games 2023: छेत्री ने आखिरी क्षणों में किया गोल, भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हरा दिया

IND vs BAN Football Match: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय फुटबॉल टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। भारतीय टीम को मेजबान चीन के हाथों ग्रुप फेज के पहले ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का दूसरा ग्रुप मैच करो या मरो की स्थिति वाला था। भारत ने इस मैच को आखिरी पलों में जीत लिया।

भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने आखिरी क्षणों में गोल किया. इस गोल की बदौलत भारतीय टीम बांग्लादेश को हराने में कामयाब रही. रोमांचक मैच में भारतीय फुटबॉल टीम ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 85वें मिनट में किया था

भारतीय टीम को ग्रुप ए में अभी म्यांमार की टीम से भिड़ना है। भारत को चीन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम कुछ ही समय पहले चीन पहुंची थी और जल्द ही भारतीय खिलाड़ियों को मैदान में उतरना पड़ा था। टीम बुरी तरह से थकी हुई थी और इसी वजह से खिलाड़ी उस दर्जे का प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, अब भारत म्यांमार के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगा। IND vs BAN Football Match

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles