Friday, May 17, 2024
spot_img

सीआरपीएफ: हम कल पुंछ निवासियों की सुरक्षा में रहेंगे सीआरपीएफ

सीआरपीएफ: हम कल पुंछ निवासियों की सुरक्षा में रहेंगे, ताकि वह पूरे जोश से होली का त्योहार मना सकें। इसलिए, हम आज एक दिन पहले होली मना रहे हैं। यह कहना है पुंछ में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के अधिकारियों जतिन्द्र कुमार और बलवान सिंह का। वे सोमवार को नगर स्थित वाहिनी मुख्यालय में जवानों के साथ होली मना रहे थे। उनका कहना था कि वैसे तो उनकी ड्यूटी 24 घंटे सातों दिन रहती है। परंतु उन्हें जब भी समय मिलता है तो वेे हर त्योहार जवानों के साथ मना लेते हैं, ताकि जवानों को घरों से दूर होने का एहसास न हो। मौके पर हर दिन अधिकारियों के सामने ड्यूटी के नियमों का पालन करते हुए सलामी ठोकने वाले जवान भी हाथों से अधिकारियों के चेहरों पर रंग लगाकर उनके गले मिलकर खुशी में झूम रहे थे।
सोमवार सुबह 10 बजे नगर के मोहल्ला पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ की 72वीं वाहिनी मुख्यालय पर होली समारोह का आयोजन किया गया।इसमें बड़ी संख्या में जवानों एवं अधिकारियों ने भाग लेते हुए सर्वप्रथम एक दूसरे के गुलाल लगाया, और गले लगाते हुए होली की बधाइयां दीं। कुछ ही पलों के उपरांत होली की धूम नजर आने लगी। अधिकारियों और जवानों के चेहरे रंग बिरंगे रंगों से रंगे हुए दिखाई दे रहे थे। जवान और अधिकारियों के बीच की नियमों से बंधी दूरी को पाटकर एक साथ नाचते गाते होली मना रहे थे। घंटों तक गुलाल उड़ाने व नाचने के बाद सभी जलपान करते हुए गपशप करते नजर आए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles