Friday, May 17, 2024
spot_img

बीसीसीआई ने महिलाओं के लिये केंद्रीय अनुबंध की घोषणा की

बीसीसीआई: 27 अप्रैल (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 2022-23 सीजन के लिये सीनियर महिला टीम के केंद्रीय वार्षिक अनुबंध की घोषणा की।
आगामी सत्र के लिये कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में शीर्ष ए-ग्रेड अर्जित किया है। शीर्ष ब्रैकेट में पिछले साल पांच खिलाड़ी थे लेकिन इस बार राजेश्वरी गायकवाड़ को ग्रेड बी और पूनम यादव को केंद्रीय अनुबंध से पूरी तरह से गायब कर दिया गया है।
युवा प्रतिभा जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा जैसे युवाओं को ग्रेड-बी में जगह दी गयी है। जेमिमा, ऋचा और रेणुका ठाकुर ने महिला विश्व कप 2022 और महिला टी20 विश्व कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद ग्रेड-सी से ग्रेड-बी में छलांग लगायी है।
मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबबिनेनी मेघना, अंजलि सरवानी, राधा यादव और यस्तिका भाटिया जैसे कई नये चेहरों को ग्रेड सी श्रेणी में पहला केंद्रीय अनुबंध सौंपा गया है। स्नेह राणा और हरलीन देओल ने सूची में अपना स्थान बरकरार रखा है जबकि पूजा वस्त्राकर ग्रेड-बी से ग्रेड-सी में आयी हैं।
पिछले साल की केंद्रीय अनुबंध सूची से मिताली राज और झूलन गोस्वामी का नाम भी गायब है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
भारतीय महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया। महिला विश्व कप 2022 के ग्रुप चरण में बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट के उद्घाटन संस्करण में रजत पदक हासिल किया। भारतीय महिलाओं ने रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया कप जीतने के बाद महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल तक भी सफर किया।
बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध सूची :
ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा
ग्रेड बी: रेणुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, राजेश्वरी गायकवाड़
ग्रेड सी: मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबबिनेनी मेघना, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल,

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles