Tuesday, May 14, 2024
spot_img

अंटानानारिवो: मेडागास्कर में नाव डूबने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 34 हुआ

अंटानानारिवो: 15 मार्च (वार्ता) उत्तर-पश्चिमी मेडागास्कर के पास एक ‘अपंजीकृत’ नाव के डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर पश्चिमी मेडागास्कर में शनिवार को नाव डूबी थी। बंदरगाह, समुद्री और नदी एजेंसी (एपीएमएफ) के निदेशक मैमी थियरी रंड्रियारिवोनी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि खोज एवं तलाश अभियान के दौरान मंगलवार को 11 और शव मिले, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गयी और 24 लोगों को बचा लिया गया। नाव में कुल 58 लोग सवार थे। नाव पर सवार यात्रियों की संख्या 58 हो गई, जिसमें 24 जीवित बचे और 34 मृत थे।
उन्होंने बताया कि अधिकारी अभी भी दुर्घटना के कारण का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles