Friday, April 19, 2024
spot_img

जम्मू कश्मीर: इस बार लगभग एक महीना पहले से ही मौसम बदल गया है।

जम्मू कश्मीर: गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखों सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में वीरवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का भी अहसास हुआ। मंगलवार दोपहर को सीधी धूप में गर्मी ने परेशान किया। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 28.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि पिछले दो साल की तुलना में अभी मार्च में गर्मी ने उतना जोर नहीं पकड़ा है। जम्मू में 27 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 37.3 और 30 मार्च 2021 में 33.7 गया था। कटड़ा में अधिकतम तापमान 27.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में 20.8, बनिहाल में 21.5 और भद्रवाह में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 20.6, गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 और पहलगाम में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधमपुर में भी पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार साफ बना हुआ है। दिनभर रही निकल रही तेज धूप से अब गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार से बुधवार तकसुबह से लेकर शाम तक मौसम एकदम साफ रहा और तेज धूप निकली रही।

इससे तापमान में भी बढ़ोतरी महसूस की गई जिससे लोगों को तपिश का भी सामना करना पडा। सुबह की शुरुआत में मौसम सुहावना बन रहा है। शहरवासियों का कहना था आमतौर पर मार्च के अंत में मौसम में बदलाव आता है, लेकिन इस बार लगभग एक महीना पहले से ही मौसम बदल गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles